नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। लेनोवो के स्वामित्व वाली चीनी स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने अपने ‘वन पॉवर’ स्मार्टफोन के लिए एंड्रायड 9 पाई सॉफ्टवेयर ओवर-द-ईयर (ओटीए) अपडेट जारी किया है, जो एंड्रायड ओरियो की जगह लेगा।
एंड्रायड 9 पाई को आधिकारिक रूप से अगस्त में जारी किया गया था और शुरुआत में यह गूगल पिक्सल और वनप्लस 6 डिवाइसों के लिए उपलब्ध था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एंड्रायड 9 पाई अपडेट ‘मोटोरोला वन पॉवर’ यूजर्स को लंबी और बेहतर बैटरी लाइफ, एक बिल्कुल नया यूजर इंटरफेस (यूआई) के साथ ही एक संशोधित स्लिप्ट स्क्रीन विकल्प भी देता है।
यह अपडेट सहज नेविगेशन, सरल वोल्यूम कंट्रोल्स, उन्नत ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ मोड और नोटिफिकेशन मैनेज करने लिए आसान मैकेनिज्म के साथ ही ड्युअल सिम ड्युअल वीओएलटीई समर्थन और लो-लाइट इमेजिंग शामिल है।
मोटोरोला का ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव ‘वन पॉवर’ स्मार्टफोन सितंबर में लांच किया गया था और अक्टूबर में जारी किया गया था। यह भारत में कंपनी का पहला एंड्रायड वन डिवाइस है, जो फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये में उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath