काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्को से लौटते वक्त शुक्रवार को काबुल पहुंचे और अफगानिस्तान के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, “भारत-अफगानिस्तान की मित्रता और प्रगाढ़ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में संबोधन के बाद सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की।”
उन्होंने मोदी और अब्दुल्ला की तस्वीर भी साझा की।
अफगानिस्तान के संसद में भाषण देने के बाद मोदी ने अब्दुल्ला से मुलाकात की। मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संसद की नई इमारत का उद्घाटन किया।
इससे पहले, मोदी और गनी ने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की।
dharmpath.com dharmpath