कुआलालंपुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे की शनिवार को यहां हुई मुलाकात के दौरान भारत का राष्ट्रध्वज उल्टा नजर आया।
13वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से पहले मोदी और अबे की हुई द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान लगाए गए तिरंगे में हरा रंग शीर्ष पर दिखा, जबकि केसरिया रंग नीचे नजर आया।
इसका खुलासा मोदी-अबे की मुलाकात की तस्वीर जारी होने के बाद हुआ, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और पृष्ठभूमि में तिरंगा है।
dharmpath.com dharmpath