मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति करीमोव के बीच वार्ता

ताशकंद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए, जहां कुकसारो प्रेसिडेंसियल कॉम्पलेक्स में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव ने उनका औपचारिक तौर पर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने वार्ता की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “सदियों का बंधन। कुकसारो कॉम्पलेक्स में राष्ट्रपति करीमोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक तौर पर स्वागत किया।”

उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने एकांत में बातचीत की।”

इससे पहले प्रधानमंत्री शौकत मिरोनोविच मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। मोदी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री से बातचीत की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “बैठक तत्काल शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री शौकत मिरोनोविच मिर्जियोयेव से मिले।”

मोदी ने ट्वीट किया, “हैलो उज्बेकिस्तान! ताशकंद में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री शौकत मिरोनोविच मिर्जियोयेव को धन्यवाद देता हूं। यहां आकर बेहद अच्छा लगा।”

मोदी के मध्य एशिया तथा रूस के उफा दौरे का उज्बेकिस्तान पहला पड़ाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493