बर्लिन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को हनोवर से बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पर भव्य स्वागत किया गया।
फेडरल चांसलरी पहुंचने पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने मोदी का स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मर्केल द्वारा दिए गए भोज में शामिल हुए। भोज के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी।
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद जर्मनी के एक रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे।
इससे पहले वह जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। जर्मनी उनकी यात्रा का दूसरा पड़ाव है। जर्मनी से पहले वह फ्रांस गए थे। कनाडा उनकी यात्रा का तीसरा और आखिरी पड़ाव होगा।
अपने जर्मन प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को हनोवर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने हनोवर मेसे में भाग लिया। भारत इस मेले का साझेदार देश है।
dharmpath.com dharmpath