मोदी के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के खिलाफ गुरुवार को कुछ संगठनों ने प्रदर्शन किया।

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के खिलाफ गुरुवार को कुछ संगठनों ने प्रदर्शन किया।

ट्विटर पर इस तरह की पोस्ट की भरमार देखी गई, “मोदी का यूके में स्वागत नहीं है।”

ट्विटर पर पोस्ट की गईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि लोग डाउनिंग स्ट्रीट पर जमा हुए। उनके हाथ में मोदी के विरोध में लिखे नारों की पट्टियां थीं।

एक तस्वीर में सिखों के एक समूह को काला झंडा लिए दिखाया गया है।

कुछ प्रदर्शन ऐसे भी हुए हैं जिनमें प्रदर्शनकारियों ने नेपाल का ध्वज ले रखा था। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, “मोदी, नेपाल पर लगी गैरकानूनी नाकेबंदी को हटाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493