भोपाल, 19 अक्टूबर-हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली सफलता को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चमत्कारी व्यक्तित्व’ की जीत करार दिया है। चौहान ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा है कि पूरा देश मोदी के चमत्कारी व्यक्तित्व में विश्वास प्रकट कर रहा है, महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता ने भी मोदी में अपना विश्वास जताया है। भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
dharmpath.com dharmpath