मोदी के दौरे से भारत में कनाडाई निवेश बढ़ेगा

टोरंटो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा से भारत में कनाडाई निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कनाडा की सबसे बड़ी म्युचुअल फंड कंपनी एक्सेल फंड्स ने यह बात कही है।

टोरंटो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा से भारत में कनाडाई निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कनाडा की सबसे बड़ी म्युचुअल फंड कंपनी एक्सेल फंड्स ने यह बात कही है।

एक्सेल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भारतवंशी भीम डी. असधीर ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा भारत-कनाडा निवेश संबंधों के लिए मील का नई पत्थर साबित होगी।

हाल ही में भारत की व्यावसायिक यात्रा से लौटे असधीर ने कहा, “विश्व की तेजी से उभर रही अर्थव्यवस्था वाला देश होने के नाते भारत हर लिहाज से विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।”

उन्होंने कहा, “बीते साल मई महीने में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से मोदी की कई बड़े देशों के साथ निवेश संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनमें अमेरिका, जापान, चीन और फ्रांस जैसे देश शामिल हैं। कनाडा के भी इस समूह में शामिल होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि नए संस्थागत एवं नियामक सुधार एवं मजबूत मुद्रा आने वाले वर्षो में भारत के लिए वरदान साबित होंगे।

असधीर ने एक्सेल इंडिया फंड की सफलता को कनाडाई निवेशकों की भारत में निवेश में रुचि का संकेत बताते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से कनाडा में इस बारे में जागरूकता आएगी कि भारत आधुनिक समय में निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थलों में एक है।”

उनके अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षित मानव संसाधन और प्रगतिशील, आधुनिक मध्यम वर्ग का विस्तार इसे निवेश के लिए अनुकूल देश बनाता है।

भारत में एक्सेल इंडिया फंड के प्रबंधक बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493