भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाता है।
कपड़ों की उनकी पसंद और रंगों से प्यार के बारे में तो सभी जानते हैं। मगर, इस बार एक खास वजह से उनका सूट चर्चा में बना हुआ है।
रविवार को जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तीन दिनों की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, तो हैदराबाद हाउस में मोदी का पहना हुआ सूट चर्चा का विषय बन गया।
इस सूट की खासियत उसकी सिलाई, डिजाइन या कलर नहीं था। फिर भी इस सूट की चर्चा हर कोई कर रहा है। दरअसल, इसमें पीले रंग से नरेंद्र दामोदरदास मोदी नाम की महीन पट्टी पड़ी हुई थी। पूरे सूट में हजारों बार मोदी का नाम लिखा हुआ था।
दूर से देखने में यह कपड़े की डिजाइन लग रही थी, लेकिन पास से देखने पर मोदी का नाम साफ नजर आ रहा था। मोदी की यह तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी शेयर की जा रही है।“दैनिक जागरण” के अनुसार
dharmpath.com dharmpath