‘मोदी के 30 विदेशी दौरों के बावजूद निर्यात में 45 फीसदी की गिरावट’

Prime Minister Of India Visits The UKनई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के विदेशी दौरों पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने पीएम  मोदी के विदेशी दौरों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपने 18 महीने के कार्यकाल में अब तक मोदी के 30 विदेशी दौरों के बावजूद निर्यात में 45 फीसदी की भारी कमी आई है। पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी सरकार एक झटके में आम आदमी की थाली से काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और वसा छीन ले गई।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि 30 विदेशी दौरों और चार आगामी दौरों के बीच मोदी ने अपने 18 महीने के कार्यकाल के दौरान देश के लिए यह हासिल किया कि भारतीय निर्यात मई 2014 में 280 अरब डॉलर से आज 154 अरब डालर हो गया। सिंघवी ने आगे कहा कि निर्यात में 44.89 फीसदी की कमी आई है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को लेकर मोदी सरकार द्वारा किए गए ‘होहल्ला’ के बावजूद भारतीय निर्यात में लगातार 11 महीने से गिरावट दर्ज हुई है।

ibn से साभार

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493