मोदी को भेंट की बुद्ध की प्रतिमा

काठमांडू , 12 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार यहां भगवान बुद्ध की 55 किलोग्राम की प्रतिमा भेंट की गई। उन्होंने नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान नेपाल की काफी प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेपाल के विकास के लिए भारत ‘शेरपा’ बनने को तैयार है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बहुत ऊंचा है और भारत व नेपाल माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में हैं। हमें एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचना है। हमें एवरेस्ट फतह के लिए शेरपा की सहायता की जरूरत है।”

मोदी ने कहा, “एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने के लिए शेरपा जिस प्रकार पर्वतारोहियों को सहायता करता है भारत उसी प्रकार नेपाल की मदद करेगा। नेपाल की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार भारत सहायता करने को तैयार है।”

काठमांडू के महापौर ने विद्या सुंदर साक्य ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा मोदी को भेंट की। यह प्रतिमा 55 किलोग्राम वजनी है।

मोदी ने हिमालय क्षेत्र में स्थित अपने पड़ोसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की ‘पड़ोस पहले’ की नीति के तहत नेपाल उनकी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए संघीय, प्रांतीय और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने को लेकर नेपाल की प्रशंसा की।

नेपाल की राजधानी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “काठमांडू का विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। नेपाल की संस्कृति में पुरातन और अधुनातन का मेल है।”

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में खेल रहे संदीप लामीचाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों में क्रिकेट के जरिये भी जुड़ाव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493