मोदी को रोकने के लिए बीजेपी नेता मेरे संपर्क में: मुलायम सिंह

bjp-minister-in-touch-with-me-mulayamसमाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि कई बीजेपी नेता खुद नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी पीएम बने. इस बाबत कुछ नेताओं ने उनसे संपर्क भी साधा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि बीजेपी के कई नेता मुखालफत कर रहे हैं और उनकी ही पार्टी का एक होशियार नेता उनको किनारे लगाने में जुटा है.

यादव ने एक रैली में कहा, ‘मोदी जी आप चाहे जितनी मेहनत कर लें, आप 272 का आंकड़ा नहीं बना पाएंगे. आप होशियार हो जाइए. पार्टी में ही आपके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है. आपने लालकृष्ण आडवाणी को किनारे किया. अब एक होशियार नेता आपको किनारे लगाने की साजिश कर रहा है. आप कितनी भी मेहनत कर लें, प्रधानमंत्री नहीं बन सकते.’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी नहीं चाहते कि मोदी प्रधानमंत्री बने. बीजेपी के कई नेताओं ने हमसे सम्पर्क करके कहा है कि आप ही मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने से रोक सकते हैं. मैं उन नेताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम मोदी को रोकेंगे. यादव ने कहा कि बीजेपी के तमाम नेता मोदी से दुखी हैं. गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मोदी को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते थे लेकिन उस समय आडवाणी ने उन्हें बचा लिया था. आज मोदी ने आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता को किनारे कर दिया. इसे देखकर बीजेपी के तमाम बड़े नेता डर गए हैं. इसलिये वे नहीं चाहते कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493