मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करेगा मालदीव

माले, 8 जून (आईएएनएस)। मालदीव सरकार ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने की घोषणा की है।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि यह फैसला मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह द्वारा लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मालदीव की संसद मजलिस को शनिवार को संबोधित करेंगे। सोलिह के साथ वह दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मोदी इसके बाद नौ जून को श्रीलंका के दौरे पर होंगे। वहां वह श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493