मोदी गुयाना के राष्ट्रपति, न्यूयॉर्क के पूर्व महापौर से मिले

न्यूयॉर्क, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक द्विपक्षीय बैठक में गुयाना के राष्ट्रपति डेविड ग्रेंजर और न्यूयॉर्क शहर के पूर्व महापौर माइकल ब्लूमबर्ग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैटिन अमेरिकी देश गुयाना के राष्ट्रपति डेविड ग्रेंजर से मुलाकात की।”

ग्रेंजर ने अपने द्वारा लिखे विशेष लेख (मोनोग्राफ) की दो प्रतिलिपियां मोदी को भेंट की। इनमें एक का शीर्षक ‘कैरेबियाई भूराजनीति’ है।

मोदी की गुयाना के राष्ट्रपति ग्रेंजर के साथ यह पहली बैठक है। ग्रेंजर ने इस साल मई में ही राष्ट्रपति पद संभाला है।

मोदी ने इस साल की शुरुआत में गुजरात में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस में गुयाना के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड रामोतार से भी मुलाकात की थी। इस अवसर पर रामोतार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493