मोदी जापान के सम्राट से मिले

टोक्यो, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत-जापान वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “एक असाधारण औपचारिक बैठक, जो भारत और जापान के बीच अप्रतिम गर्मजोशी को प्रकट करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम सम्राट से मुलाकात की।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सभ्यताओं की वार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट अकीहितो ने भारत व जापान के साझा संबंध और एशिया के भविष्य के बारे में बात की।”

मोदी गुरुवार को यहां पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से शुक्रवार को ही दिन में द्विपक्षीय शिखर बैठक को लेकर उनकी मुलाकात होनी है। इससे पहले वह दो द्विपक्षीय व्यावसायिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

मोदी और आबे शनिवार को शिंकनसेन हाई-सपीड रेल से कोबे की यात्रा करेंगे। पिछले साल आबे की भारत यात्रा के दौरान जापान ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई-सपीड रेल लिंक के विकास की प्रतिबद्धता जताई थी।

यह पिछले दो सालों में मोदी की दूसरी जापान यात्रा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493