मोदी ने अमिताभ को 75वें जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को उनकी ‘सिनेमाई प्रतिभा’ और ‘विभिन्न सामाजिक कार्यो को उनके समर्थन’ पर गर्व है।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, “जन्मदिन की बधाई अमिताभ बच्चन। भारत को उनकी सिनेमाई प्रतिभा और विभिन्न सामाजिक कार्यो को उनके समर्थन पर गर्व है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पिछले चार दशकों से रुपहले पर्दे पर छाए अमिताभ बुधवार को 75 साल के हो गए हैं। चार दशकों की इस यात्रा में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

अमिताभ को सिनेमा की दुनिया और उसके बाहर अपने असाधारण कार्यो के लिए फ्रांस सरकार द्वारा 2007 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नाइट ऑफ द लीजेंड ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया।

एक ऐसे उद्योग में, जहां वयोवृद्ध अभिनेताओं के लिए किरदार शायद ही कभी लिखे जाते हैं, वहां अमिताभ एक नवोदित कलाकार के समान उत्साह और जुनून लिए अपने लुक्स, किरदारों और विषयों के साथ प्रयोग करते रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493