मोदी ने अमेरिकी ऊर्जा सचिव से मुलाकात की

सैन होजे, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज के साथ मुलाकात की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “नवीकरणीय ऊर्जा पर भारत-अमेरका के सहयोग पर चर्चा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज से मुलाकात की।”

उन्होंने आगे लिखा कि मोदी की सिलीकॉन वैली के तकनीक विशेषज्ञों से एक गोलमेज वार्ता भी हुई, जिसमें मोनिज भी शामिल हुए।

मोदी ने फेसबुक मुख्यालय के दौरे के बाद इस गोलमेज वार्ता में शिरकत की। फेसबुक मुख्यालय में मोदी ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से वार्ता की। इसके बाद वह गूगल के कार्यालय भी पहुंचे और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493