ताशकंद, 23 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एक घंटे तक चली बैठक के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव के साथ गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता की।
इस मुलाकात का फोटो साझा करते हुए मोदी ने कहा, “द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत के लिए, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव के साथ अगली मुलाकात।”
यह उनकी दूसरी मुलाकात है। मोदी पिछले वर्ष पांच मध्य एशियाई देशों के यात्रा के दौरान भी उज्बेकिस्तान गए थे।
ताशकंद पहुंचने के बाद मोदी की पहली बैठक शी जिनपिंग के साथ हुई। हवाईअड्डे पर उज्बेक प्रधानमंत्री शौकत मिर्जियोयेव ने उनकी अगवानी की।
मोदी यहां शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। भारत को इस समूह के पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
dharmpath.com dharmpath