मोदी ने काबुल हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को काबुल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 300 लोग घायल हुए हैं।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद के सभी प्रारूपों से निपटने के लिए भारत, अफगानिस्तान के साथ खड़ा है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हम काबुल में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों और घायलों के परिवार के साथ हैं।”

मोदी चार यूरोपीय देशों के छह दिवसीय दौरे पर है।

उन्होंने कहा, “भारत आतंकवाद के सभी तरह के प्रारूपों से निपटने के लिए अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आतंकवाद को सहयोग कर रही ताकतों को हराने की जरूरत है।”

रिपोर्टों के मुताबक, काबुल में जर्मनी के दूतावास के बाहर बुधवार सुबह विस्फोटकों से भरे पानी के टैंकर में विस्फोट हो गया था।

हालांकि, इस हमले में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं लेकिन इमारत की कुछ खिड़कियां जरूर टूट गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493