मोदी ने की फ्रांस हमलों की निंदा

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों की शनिवार को निंदा करते हुए इसे पीड़ादायक एवं भयावह बताया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पेरिस से आ रही खबरें पीड़ादायक एवं भयावह हैं। हम मृतकों के परिजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम इस दुख की घड़ी में फ्रांस के लोगों के साथ हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पेरिस में सिलसिलेवार बम धमाके और गोलीबारी हुई, जिसमें 140 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

फ्रांसीसी सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार को बैटाकलां थिएटर में चलाए गए बंधक बचाव अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया।

गौरतलब है कि मध्य पेरिस में शुक्रवार कुल सात गोलीबारी हुई। पेरिस के बैटाकलां थिएटर और कंसर्ट हॉल में कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493