मोदी ने चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय सेवाओं के चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल करने को मंजूरी दे दी। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि इसका मकसद देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को मजबूती देना है।

बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री ने आज (मंगलवार को) केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सभी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल करने की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। यह 31 मई 2016 से प्रभावी होगा।”

यह कदम सरकार को अनुभवी चिकित्सकों को अधिक समय तक अपने साथ बनाए रखने और बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में समर्थ बनाएगा। खासकर उन सबसे गरीब लोगों को इससे लाभ होगा जो पूरी तरह से सरकारी सुविधाओं पर ही निर्भर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493