ताशकंद, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ेसम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।
उज्बेकिस्तान पहुंचने के बाद मोदी ने सबसे पहले शी से मुलाकात की। इससे पहले मोदी का हवाईअड्डे पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री शावकत मिरजीयोयेव ने स्वागत किया।
भारत 48 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने का इच्छुक है। बीजिग इस समूह का महत्वपूर्ण सदस्य है। मोदी और शी की मुलाकात को इस संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन, भारत को एनएसजी सदस्य बनाए जाने के पक्ष में नहीं है।
dharmpath.com dharmpath