काठमांडू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
प्रचंड के सचिव झाक बहादुर महारा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड के नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने के तत्काल बाद फोन कर बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने भारत दौरे का निमंत्रण भी दिया।”
प्रचंड ने मोदी से कहा कि वह भारत के साथ मिलकर काम करेंगे।
मोदी ने बाद में ट्वीट किया, “नेपाल के निर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंडजी से बात की और उन्हें बधाई दी। उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया और भारत आने के लिए आमंत्रित किया।
प्रचंड बुधवार को नेपाल के 39वें प्रधानमंत्री चुने गए।
dharmpath.com dharmpath