मोदी ने पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लिया

वियनतियाने, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “नवीन एशियाई शताब्दी के निर्माण की कवायद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।”

इससे पहले मोदी ने यहां 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में शिरकत की, जिसमें 10 दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों- इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम और थाईलैंड के नेताओं ने हिस्सा लिया।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में 10 आसियान देशों के नेताओं के अतिरिक्त भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

वर्ष 2005 में शुरू होने के बाद से ही पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन ने पूर्वी एशिया में रणनीतक, भूराजनीतिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन दो सम्मेलनों के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को लाओस के अपने समकक्ष थोंगलाउन सिसोउलिथ, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे तथा म्यांमार की स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री आंग सान सू की से भी मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493