मोदी ने रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने पर मारियप्पन को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के ऊंची कूद के एथलीट मारियप्पन थांगावेलु को रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “भारत खुश है। रियो पैरालम्पिक में मारियप्पन को स्वर्ण जीतने और भाटी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई।”

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जारी पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-42 स्पर्धा में मारियप्पन ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा मारियप्पन के हमवतन और ऊंची कूद एथलीट वरुण सिंह भाटी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493