काठमांडू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “विकास सहयोग व द्विपक्षीय संबंध के अन्य क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए अच्छी व सकारात्मक बातचीत हुई।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे अन्य देशों के प्रमुखों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
dharmpath.com dharmpath