मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया

संयुक्त राष्ट्र, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमस्ते’ कहकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में दर्शकों का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मोदी ने भूरे रंग का बंदगला सूट पहना हुआ था। वह अपने संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे और सत्र की अध्यक्षता कर रहे गणमान्यों की तरफ मुड़कर उन्हें ‘नमस्ते’ कह उनका अभिवादन किया।

मंच के दूसरी तरफ बड़े-बड़े टीवी मॉनीटर पर मोदी का भाषण प्रसारित किया जा रहा था, जबकि एक अन्य स्क्रीन पर अनुवादक उनके भाषण को अन्य भाषाओं में प्रसारित कर रहे थे।

मोदी ने हिंदी में भाषण दिया। उनके हिंदी भाषण का अंग्रेजी, रूसी, फ्रांसीसी और स्पेनिश भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा था, जो ईयरफोन और इंटरनेट से सुने जा रहे थे।

मोदी ने ‘नमस्ते’ के साथ ही अपने भाषण का समापन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493