मोदी बेल्जियम दौरे पर पहुंचे

ब्रसेल्स, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत बुधवार सुबह बेल्जियम पहुंच गए। वह अमेरिका और सऊदी अरब का दौरा भी करेंगे।

मोदी तीन देशों के इस दौरे के दौरान भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन और अमेरिका में वैश्विक परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

मोदी बुधवार को बेल्जियम दौरे के दौरान देश के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल के साथ एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे और उसके बाद 13वें भारतीय-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

मोदी 31 मार्च को दो दिवसीय चौथे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना होंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा कर रहे हैं।

वह दो-तीन अप्रैल को सऊदी अरब में एक द्विपक्षीय यात्रा पर रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493