मोदी भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में शामिल हुए

प्रिटोरिया, 8 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में शामिल हुए, और दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक आर्थिक लाभ के लिए औद्योगिक संबंधों की संभावनाएं तलाशी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “व्यापारिक कूटनीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में शामिल हुए।”

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और मोदी और जुमा की अगुवाई में द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत हुई।

मोदी अफ्रीका के चार देशों के दौरे के दूसरे चरण में मोजांबिक से दक्षिण अफ्रीका पहुंचे।

यह मोदी की अफ्रीका की पहली आधिकारिक यात्रा है और 2013 में डर्बन में हुई जी-20 बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शामिल होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका के अलावा मोदी तंजानिया और केन्या का भी दौरा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493