काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह शुक्रवार को नई दिल्ली लौटने से पूर्व अपराह्न् में लाहौर में अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।
मोदी शुक्रवार सुबह रूस से अफगानिस्तान पहुंचे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन किया और जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज दिल्ली लौटने से पहले दोपहर में लाहौर में नवाज शरीफ से मुलाकात करने को लेकर उत्साहित हूं।”
मोदी 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पाकिस्तान दौरे पर जाने के बाद पाक दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
मोदी का नवाज से मुलाकात करने का यह निर्णय उनके द्वारा अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने व भारत-अफगानिस्तान संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करने के कुछ देर बाद आया है।
dharmpath.com dharmpath