मोदी, शरीफ में इशारों में ही हुआ दुआ-सलाम

संयुक्त राष्ट्र, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात को लेकर राजनीतिक पंडितों, राजनयिकों और पत्रकारों की तमाम अकटलों पर सोमवार को विराम लग गया। दोनों के बीच बातचीत तो नहीं हुई, लेकिन इशारों ही इशारों में दुआ सलाम जरूर हुआ।

संयुक्त राष्ट्र से सोमवार को रवाना होने के चार घंटे पहले बराक ओबामा द्वारा बुलाए गए शांति स्थापना शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और शरीफ टेबल पर आमने-सामने बैठे थे, जिस दौरान दोनों के बीच इशारों ही इशारों में दुआ-सलाम हुई। पहल नवाज शरीफ ने की, जिसपर मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी।

मोदी और शरीफ दोनों एक ही होटल वाल्डोर्फ एस्टोरिया में ठहरे, लेकिन एक-दूसरे को नजरअंदाज किया।

सोमवार को मोदी के कूटनीतिक क्रियाकलापों में माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट से हाथ मिलाना व शुभकामनाएं देना था।

रूस के उफा में जुलाई में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाकर संभावनाओं का द्वारा खोला था। हालांकि सीमा पर गोलीबारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत रद्द होने के बाद संभावनाओं पर पानी फिर गया।

अगले चरण की कूटनीति के लिए दोनों नेताओं के बीच इशारों में हुई दुआ-सलाम और मुस्कुराहटों की बारीकियों को समझने का समय है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493