मोदी सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना

रियाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरा संपन्न करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रियाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरा संपन्न करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मोदी तीन देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तीसरे और अंतिम पड़ाव में सऊदी अरब पहुंचे थे। वह इसके पहले बेल्जियम और अमेरिका गए थे।

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में उन्होंने 13वें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन में भाग लिया था और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन में आयोजित परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया था।

2010 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस तेल संपन्न खाड़ी देश की पहली यात्रा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493