नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्रद भारतीय डिजाइनर रितु बेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया।
बेरी ने गुरुवार को ट्वीट कर अपनी इस खुशी का इजहार किया और कहा, “इस शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। एक अद्भुत व्यक्ति। बेहतरीन इंसान!”
बेरी ने मोदी के साथ इस मुलाकात की अपनी फोटो भी साझा की है, जिसमें गुलाबी सूट पहने बेरी मोदी के साथ मुस्कुरा रही हैं।
बेरी को अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए फ्रांस सरकार के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक ‘नाइट्स ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें स्पेन सरकार से ‘ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ नागरिक सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
बेरी ने कई लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, अभिनेत्री निकोल किडमैन और एंडी मैकडॉवेल शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath