मोदी 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चार अफ्रीकी देशों के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं।

इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वह मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “प्रधानमंत्री चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा में पहला पड़ाव मोजाम्बिक होगा।”

यह मोदी का अफ्रीकी महाद्वीप का पहला आधिकारिक दौरा है।

मोदी गुरुवार सुबह मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंच जाएंगे।

गौरतलब है कि 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद से मोजाम्बिक का यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा।

वह मोजाम्बिक के बाद गुरुवार शाम को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के बाद वह शनिवार शाम को तंजानिया जाएंगे और रविवार शाम को केन्या के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493