मोनाको ने हेनरी को किया बर्खास्त, जार्दिम की वापसी

मोनाको (फ्रांस), 26 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही एफसी मोनाको ने अपने पूर्व खिलाड़ी थिएरी हेनरी को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया है। क्लब में पूर्व कोच लियोनाडरे जार्दिम की वापसी हुई है।

बीबीसी के अनुसार, खराब प्रदर्शन के कारण जार्दिम को पिछले वर्ष अक्टूबर में कोच से पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह हेनरी को यह जिम्मेदारी दी गई लेकिन उनके आने से भी टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ। अब हेनरी को हटाकर दोबारा जार्दिम को मुख्य कोच का पद सौंपा गया है।

क्लब के उपाध्यक्ष वादिम वासेलिएव ने कहा, “लियोनाडरे को उनके पद पर बनाए रखना चाहिए था। हमें समर ट्रांसफर विंडो के समय ध्यान देने की जरूरत थी, हमने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को बेच दिया और उनकी जगह पर अच्छे खिलाड़ियों को क्लब में शामिल नहीं किया। इसके चलते हम एक मजबूत टीम नहीं बना पाए। जार्दिम को बर्खास्त करने का निर्णय असामयिक था।”

मोनाको फिलहाल, लीग की तालिका में 15 अंकों के साथ 19वें पायदान पर काबिज है और उस पर रेलिगेशन का खतरा मंडरा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493