मोनिका को पसंद है ‘बॉन्ड लेडी’ कहलाना

लंदन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘स्पेक्टर’ में जेम्स बॉन्ड किरदार की नई प्रेमिका की भूमिका निभाने जा रहीं अभिनेत्री मोनिका बेलुसी का कहना है कि उन्हें ‘बॉन्ड गर्ल’ की जगह ‘बॉन्ड लेडी’ कहलाना ज्यादा पसंद है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 50 वर्षीया मोनिका फिल्म में 46 वर्षीय डेनियल क्रेग के साथ नजर आएंगी। मोनिका का मानना है कि ‘बॉन्ड गर्ल’ कहलाना उनपर फबता नहीं है।

मोनिका ने कहा, “मेरा पहला विचार था कि ‘मैं 50 की उम्र में ‘बॉन्ड गर्ल’ कैसे हो सकती हूं।’ मेरे ऑडिशन के बाद निर्देशक सैम मेंडेस ने मुझसे कहा था कि इतिहास में पहली बार वह बॉन्ड का किरदार निभा रहे अभिनेता की समान उम्र की महिला चाहते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने से पहले वाली बॉन्ड गर्ल्स से खुद की तुलना की। मैं बहुत परिपक्व हूं। मैं बॉन्ड वुमन या शायद बॉन्ड लेडी कहलाने को वरीयता दूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493