मोनिका को संध्या मृदुल जैसा दिखने पर गर्व

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। नए धारावाहिक ‘दोस्ती..यारियां..मनमर्जियां’ से छोटे पर्दे पर कदम रख रहीं अभिनेत्री मोनिका सहगल का कहना है कि नैन-नक्श मिलते-जुलते होने की वजह से लोग उन्हें अक्सर अभिनेत्री संध्या मृदुल समझ लेते हैं।

मोनिका को इससे कोई आपत्ति नहीं है। वह संध्या से तुलना होने पर गौरवान्वित महसूस करती हैं।

मोनिया ने एक बयान में कहा, “यही नहीं मेरे गृहनगर उज्जैन में भी लोगों को मेरा लुक संध्या मृदुल जैसा लगा करता था। मैं इस तुलना पर बस हंस दिया करती थी। लेकिन मुंबई आने के बाद इंडस्ट्री के लोगों ने भी मुझे गलती से वह समझ लिया, इसलिए मैं काफी गौरवान्वित महसूस करती हूं कि मुझे मेरा पहला ब्रेक उसी चैनल से मिला, जिस पर संध्या दूसरा धारावाहिक कर रही हैं।”

संध्या स्टार प्लस के धारावाहिक ‘प्राइवेट इंवेस्टिगेटर’ में नजर आ रही हैं।

‘दिल..यारियां..मनमर्जियां’ में मोनिका, राधिका मिश्रा नामक युवती की भूमिका निभाएंगी, जो उनकी असल जिंदगी से काफी मिलती-जुलती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493