मोनिका डोगरा यूनिवर्सल म्यूजिक से जुड़कर 7वें आसमान पर

लंदन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में जन्मी अभिनेत्री-गायिका मोनिका डोगरा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल में अमेरिका के सबसे बड़े संगीत समूह यूनिवर्सल म्यूजिक ने उनके साथ एक करार किया है।

फिल्म, संगीत, रियलिटी शो और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जादू चलाने के बाद अब मोनिका के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

यूनिवर्सल म्यूजिक से जुड़ने से उत्साहित मोनिका ने कहा, “यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ जुड़कर ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर लौट आई हूं। यह एक असाधारण कंपनी है जो संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है।”

उन्होंने कहा, “यूनिवर्सल म्यूजिक के वरिष्ठों में से एक देवराज सान्याल हैं, जो ‘द स्टेज’ में मेरे साथी निर्णायक हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं और उन पर बेहद भरोसा करती हूं। तो ऐसे में कह सकते हैं कि रोमांचक समय आ गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493