मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ता होंगे 21 करोड़ से ज्यादा

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मोबाइल पर इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या जून 2015 तक बढ़कर 21.3 करोड़ से अधिक हो जाएगी। यह बात यहां मंगलवार को इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और आईएमआरबी इंटरनेशनल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कही गई।

‘मोबाइल इंटरनेट इन इंडिया-2014’ रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2014 में यह संख्या 17.3 करोड़ थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गांवों में इंटरनेट मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या अक्टूबर 2014 के बाद से 33 फीसदी सालाना की दर से बढ़ते हुए मार्च 2015 तक 4.9 करोड़ और जून 2015 तक 5.3 करोड़ हो जाएगी।

दूसरी ओर शहरों में यह संख्या मार्च 2015 तक 14.3 करोड़ हो जाएगी और जून 2015 तक 16 करोड़ हो जाएगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक औसत उपभोक्ता का मासिक मोबाइल बिल जून 2014 में 439 रुपये रहा है और इसमें मोबाइल इंटरनेट पर खर्च राशि का अनुपात गत वर्ष के 45 फीसदी से बढ़कर इस वर्ष 54 फीसदी हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट का औसत बिल एक साल में 36 फीसदी बढ़कर 235 रुपये हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493