मोबाइल श्रृंखला ‘इट्स माइ सिटी’ की सह-निर्माता बनीं प्रियंका

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री पिं्रयका चोपड़ा वीडियो एंटरटेन्मेंट मोबाइल एप ‘नेक्सजीटीवी’ के लिए एक मोबाइल श्रृंखला ‘इट्स माइ सिटी’ का सह-निर्माण कर रही हैं।

प्रियंका खासतौर पर मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए तैयार की गई इस श्रृंखला में अभिनय भी करेंगी।

पिं्रयका ने ट़्िवटर पर इस नए प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए लिखा, “22 जनवरी को पेश है मोबाइल टीवी ‘नेक्सजीटीवी’ के साथ ‘पर्पलपेबलपिक’ की पहली मोबी-श्रृंखला ‘इट्स माय सिटी’। पहली बार निर्माता बनने पर घबराहट।”

पिं्रयका ने साथ ही ट्विटर पर शो की झलक पेश करता वीडियो भी शेयर किया।

14 किस्तों की यह श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी, जिसमें सप्ताह में दो बार मुंबई की प्यार, जीवन और उन्माद से भरी चार युवतियों की कहानी पेश की जाएगी।

इसे डिजिटल नेटवर्क ‘फ्लुएंस’ ने तैयार किया है और प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स इंडिया’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ की सहभागिता में इसका निर्माण किया गया है।

‘इन माइ सिटी’ र्शीषर्क एक गीत को अपनी आवाज दे चुकीं प्रियंका ने एक बयान में कहा, “अब डिजिटल संसार का जमाना है और मैं इसमें कदम रख रही हूं। यह एक बेहद रोमांचक दुनिया है और मैं इसे लेकर भी बेहद उत्साहित हूं और इसमें पूरी तरह खोई हुई हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493