मोबाइल हैंडसेट लांच कर सकती है गूगल

लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। प्रख्यात सर्च इंजन कंपनी गूगल इस साल के अंत तक अपने ब्रांड का महंगी श्रेणी का हैंडसेट लांच कर सकता है।

समाचार पत्र टेलीग्राफ की रविवार की रपट के मुताबिक, प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल-ब्रांड वाले फोन लांच करने के लिए अभी दूरसंचा सेवा प्रदाता कंपनियों से बात कर रही है।

गूगल ने हाल के वर्षो में अपने टैबलेट कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य गैजेट लांच कर हार्डवेयर के क्षेत्र में कदम रखा है।

गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का विकास करती है, जो पूरी दुनिया में 80 फीसदी स्मार्टफोन में चलता है।

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने हालांकि पहले कहा था, “हमारी योजना अब भी हार्डवेयर साझेदार के साथ काम करने की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493