मोबिक्विक ने 5 क्षेत्रीय भाषाओं में एप लांच किया

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने गुरुवार अपने मोबाइल एप को 5 और क्षेत्रीय भाषाओं में लांच किया।

मोबिक्विक की सहसंस्थापक उपासना टाकू ने एक बयान जारी कर बताया, “हमने अपने एप को अब बंग्ला, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में लांच किया है। इससे ग्रामीण भारत में डिजिटल वॉलेज भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।”

यह एप अब आठ भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, बंगाली, ओडिया, पंजाबी, तमित और तेलुगू शामिल है। यह एप के हल्के वर्शन मोबिक्विक लाइट के साथ उपलब्ध है।

मोबिक्विक को इसके अलावा भारत बिल पेमेंट लाइसेंस मिला है, जिसके बाद इस एप से अब अखिल भारतीय स्तर पर सभी तरह के उपभोक्ता बिल का भुगतान किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493