मोरक्को का मुक्केबाज यौन उत्पीड़न के आरोप में पकड़ा गया

रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मोरक्को के मुक्केबाज हसन साडा को ओलम्पिक खेल गांव की दो महिला सफाईकर्मियों से तथाकथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

रियो डी जेनेरियो पुलिस के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि खिलाड़ी को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अभी शुरुआत में पुलिस हिरासत में रखा गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, महिला ने कहा कि साडा ने बुधवार को ओलम्पिक खेल गांव में उनसे यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि मुक्केबाज ने दोनों महिलाकर्मियों को अपने कमरे में जानकारी के लिए बुलाया और फिर दो और खिलाड़ियों की मौजूदगी में दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। हालांकि यह दोनों महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रहीं।

साडा का पहला मुकाबला तुर्की के मेहमेट नाडिर उनल के साथ शनिवार को होना था, लेकिन न्यायाधीश ने उन्हें 15 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493