Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » मोरक्को के किंग ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया

मोरक्को के किंग ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया

January 11, 2020 7:40 pm by: Category: विश्व Comments Off on मोरक्को के किंग ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया A+ / A-

रबात, 11 जनवरी – मोरक्को के किंग मोहम्मद (षष्ठम) ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया है। देश के न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि कुल 204 कैदियों की जेल की सजा की मियाद कम की गई है और 61 अन्य कैदियों को रिहाई दी गई है।

मोरक्को के स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले किंग द्वारा कैदियों को क्षमा किए जाने की बात सामने आई। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में क्षमा पाने वालों में आठ महिला कैदी भी शामिल हैं। इन्होंने सुलह कार्यक्रम (मुसलाह) के पांचवें संस्करण में भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस 11 जनवरी को मनाया जाता है। यह 11 जनवरी, 1944 को मोरक्को की स्वतंत्रता की पहली उद्घोषणा की याद में मनाई जाता है।

मोरक्को के किंग ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया Reviewed by on . रबात, 11 जनवरी - मोरक्को के किंग मोहम्मद (षष्ठम) ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया है। देश के न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शु रबात, 11 जनवरी - मोरक्को के किंग मोहम्मद (षष्ठम) ने 265 कैदियों को क्षमादान दिया है। देश के न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शु Rating: 0
scroll to top