मोरक्को के क्लब वेदाद ने जीता अफ्रीकन चैम्पियंस लीग खिताब

कासाब्लांका (मोरक्को), 5 नवंबर (आईएएनएस)। मोरक्को के फुटबाल क्लब वेदाद कासाब्लांका ने मिस्र के क्लब अल अहली को 1-0 से हराकर अफ्रीकन चैम्पियंस लीग खिताब जीत लिया।

शनिवार को मोहम्मद वी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेदाद के लिए वालिद कोउर्ती ने विजयी गोल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोउर्ती द्वारा 69वें मिनट में किए गए गोल की मदद से वेदाद ने अपना दूसरा अफ्रीकन चैम्पियंस लीग खिताब जीता।

इससे पहले वेदाद ने 1992 में यह खिताब जीता था।

अब वेदाद की टीम दिसम्बर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले फीफा क्लब विश्व कप में हिस्सा लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493