तुरिन (इटली), 24 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को ने स्टाडियो ओल्मिपिको डी तोरीनो स्टेडियम में खेले गए एक दोस्ताना मैच में सर्बिया को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात खेले गए इस मैच में मोरक्को ने सर्बिया को 2-1 से मात दी।
मोरक्को ने 29वें मिनट में हाकिम जीक की ओर से पेनाल्टी पर किए गए गोल के दम पर 1-0 की बढ़त ली।
मोरक्को ने 37वें मिनट में दुसान टाडिक की ओर से किए गए गोल के साथ स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।
खालिद बोटेब ने जिक की ओर से 40वें मिनट में मिले पास को गोल में तब्दील किया और एक बार फिर मोरक्को को 2-1 से बढ़त दे दी।
इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ और अंत में मोरक्को ने सर्बिया के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath