रबात, 7 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को ने 2019 अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स की मेजबानी करने के लिए कैमरून का समर्थन किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को माराकेच में रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन (एफआरएमएफ) के अध्यक्ष फोउजी लेक्जा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कैमरोनीयन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष डियोडोने हैपी के साथ यह घोषणा की।”
अफ्रीकन कप ऑफ नेशन्स के मेजबान के रूप में कैमरून की क्षमता पर संशय होने के बाद मोरक्को को एक बैक-अप के तौर पर चुना गया।
लेक्जा ने कहा, “हम आपसे बातचीत करके मीडिया में फैली अफवाहों को समाप्त करना चाहते है। मैं दौहराना चाहूंगा कि एफआरएमएफ और मोरक्को अपने कैमरोनीयन मित्रों के साथ खड़ा है।”
dharmpath.com dharmpath