मोरक्को, मिस्र के संदिग्ध चरमपंथी इटली से निष्कासित

रोम, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली प्रशासन ने मोरक्को के दो और मिस्र के एक संदिग्ध चरमपंथी सहित इस साल अब तक 106 इस्लामिक कट्टरपंथियों को देश से निष्कासित किया है।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मिस्र का 37 वर्षीय नागरिक को मई में मिलान के बाहर गिरफ्तार किया गया था, वह ‘अल्लाह अकबर’ चिल्ला रहा था और राहगीरों को चाकू से धमका रहा था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था।

मोरक्कों के जिन दो संदिग्धों को निर्वासित किया गया है, उनकी उम्र 33 और 42 वर्ष है।

मंत्रालय का कहना है कि 2015 से अब तक इटली से कुल 343 धार्मिक चरमपंथियों को निर्वासित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493