मोरक्को में आईएस से जुड़े समूह ने रची थी ब्रसेल्स हमले की साजिश

रबात, 2 मई (आईएएनएस)। मोरक्को में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह ने ब्रसेल्स में आतंकवादी हमलों की साजिश रची थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समाचार पोर्टल ‘ले360’ पर जारी रपट में कहा गया है कि नादोर में शुक्रवार को आईएस के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ये सिर्फ मोरक्को में ही नहीं, बल्कि ब्रसेल्स के भी संवेदनशील स्थलों पर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।

खुफिया सेवा सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध आईएस के लड़ाकों के संपर्क में थे। इन्हें ब्रसेल्स में हमला करने के लिए इराक में प्रशिक्षण दिया गया था।

मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को आईएस के तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी का ऐलान किया।

मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि संदिग्धों को हमले करने के लिए आईएस के गुर्गो से दिशानिर्देश मिले थे।

उन्होंने नादोर के एक संवेदनशील स्थल को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493