मोरक्को में आतंकवादी साजिश नाकाम

रबात, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को के अधिकारियों ने पूर्वोत्तर में स्थित शहर सल्वाने में एक आतंकवादी साजिश को नाकाम किया है। आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादी अधिकारियों की हत्या सहित आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, मोरक्को की घरेलू खुफिया एजेंसी (डीजीएसटी) की शाखा, केंद्रीय न्यायिक जांच ब्यूरो (बीसीआईजे) ने जांच में पाया कि एक जिहादी गुट देश में आतंकवादी हमला और अधिकारियों की हत्या करने की साजिश कर रहा है। इसके बाद बीसीआईजे ने आतंकवादी साजिश नाकाम की।

मोरक्को की समाचार एजेंसी मैप की रपट के मुताबिक, जांच में पाया गया कि आतंकवादी गुट के सदस्यों ने एक खुफिया बैठक आयोजित की थी। यह बैठक अपनी आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और सल्वाने के पास स्थिति जंगलों में अर्धसैनिक अभ्यास की तैयारी कर रहे थे।

बयान में बताया गया कि इसी बीच डीएसजीटी ने भी डच अधिकारियों को नीदरलैंड में रह रहे एक मोरक्को के नागरिक को गिरफ्तार करने के लिए सूचना उपलब्ध कराई है, जिसके आतंकवादी गुट से करीबी संबंध है।

बयान के मुताबिक मोरक्को के नागरिक ने आग्नेयास्त्र और विस्फोटक खरीदे थे, जिनका इस्तेमाल डच सुरक्षाबलों के खिलाफ किया जाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493